Home » अपने दांतों को कैसे स्वस्थ रखें ? [Dental care tips in hindi]
जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|
स्वस्थ दांत पहचान है एक स्वस्थ शरीर की। हमारे दांतों की सेहत का ख्याल रखना भी बहुत ज़रूरी है। बहुत कम लोग हैं जो अपने दांतों की सही देखभाल कर पाते हैं। आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे ‘कैसे बनाएं अपने दांतों को स्वस्थ’
हमारे साथ हैं डॉक्टर सागर अभिचंदानी, जो एक प्रोस्थोडोंटिक्स और स्माइल एक्सपर्ट हैं।
Doctor | Dr. Sagar Abhichandan |
Hospital / Clinic | The Dental Hub, Mumbai |
Watch Full Interview on Youtube | Link to Full Interview Duration : Approx 22 minutes |
Listen to Interview on Podcast | Link for podcast |
Read the full transcript of Health Show in English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi |
Dr. Sagar Abhichandani – थैंक यू सो मच नेहा।
Dr. Sagar Abhichandani – आपने एक बहुत ही अच्छी बात कही। बेसिक स्ट्रांग होनी चाहिए तो लेट्स गो टु बेसिक्स।
मुझे अच्छा खाना खाना है, वो अच्छा खाना मुँह में भी अच्छा लगना चाहिए। वो ही अच्छा खाना है जो मुँह में अच्छा लगे, मुझे अंदर जाकर भी पोषण दे, मुझे अपने दांत भी स्वस्थ बनाने होंगे ताके बेहतर पोषण मिल सके। अगर फूड खराब है तो जो खाना हम खा रहे हैं जिसके लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं वो अपना रंग नहीं लाएगी। दांत ठीक नहीं तो ठीक से पाचन भी नहीं होगा और मैं अच्छी चीजें भी एन्जॉय नहीं कर पाऊंगा। और अगर मेरे मुँह की हेल्थ खराब हुई तो वो मेरे ओवरऑल हेल्थ भी खराब कर सकता है।
तो सबसे बेसिक चीज़ ये है की हमें समझना है की दांत की हेल्थ ठीक है तो मेरी ओवरऑल हेल्थ भी सोर्टेड हो सकती है। हमें ठीक से ब्रश करना चाहिए।
Dr. Sagar Abhichandani – कई लोगों को नहीं मालूम होता है की ब्रश कैसे करना है।टूथब्रश जिसके सॉफ्ट ब्रिसल्स हों या अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रिसल्स।
ज़्यादा ज़ोर से दांत न घिसें। ज़्यादा प्रेशर की जरूरत नहीं है। हमें कचरा निकालना है। जो खाना अटका हुआ है वो निकालना है, दांत नहीं निकालना है। अभी बहुत लोग हैं जो इतना प्रचार कर रहे हैं।आपके टूथपेस्ट में फ्लोराइड रहना चाहिए।
टूथपेस्ट के पीछे इंग्रीडिएंट्स लिखे हुए होते हैं । अगर आप नोट करेंगे जो लोग बोरवेल या ट्यूबवेल का पानी पीते हैं उनके दांतों में वाइटलाइन रहते हैं, ब्राउन लाइन्स रहते हैं। फ्लोराइड की भरपाई होना बहुत ज़रूरी है।
वो फ्लोराइड इतना जरूरी है। छोटे अमाउंट में रहता है बट काम बहुत बढ़िया करता है राइट तो जब पानी में भी फ्लोराइड ज़रूरी है तो टूथपेस्ट में तो फ्लोराइड होना ही चाहिए। लोग सोचते हैं की जो टूथपेस्ट है वह मुझे पूरे साल भर चलाना है तो वे टूथपेस्ट की एक छोटी सी बूंद लगाएंगे, वो भी गलत है। टूथपेस्ट का सही अमाउंट भी जरूरी है ताकि वो अपना काम भी करे। टूथब्रश पे मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट लेना चाहिए और हमे जेटली ब्रश करना चाहिए।
दिन में दो बार ब्रश ज़रूरी है। सुबह ब्रश करें। रात को सोने से पहले भी ब्रश करना ज़रूरी है।
Dr. Sagar Abhichandani – हमारे इंडिया का पॉप्युलेशन क्या है? 1.2 बिलियन और इनमें से जो वन बिलियन लोग हैं, वो तो खुद ही डॉक्टर हैं। अगर उनको दाँत में तकलीफ रहती है तो वो लोग क्या बोलते हैं? अरे लॉन्ग लगा लो, अरे कुछ ये कर लो अच्छा कोई ना कोई दवाई उठा के डाल लो। तो हमारे लिए तो जरूरत ही नहीं है। हमारी जरूरत कब पड़ती है जब ये घर के नुस्ख़े काम नहीं आते?
पहले कुछ नहीं था, अभी सूजन भी आ गई और दर्द भी होना शुरू हो गया। अब वो डेंटिस्ट के पास आयेंगे।
अगर हम हर छह महीने में डेंटिस्ट के पास जाएंगे, अपना डेंटल क्लीनिंग करवाएं।
Dr. Sagar Abhichandani – हाँ, साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट को दिखाएं। तभी आपके दांत स्वस्थ रहेंगे।
Dr. Sagar Abhichandani – लोगों को लगता है की सिर्फ़ मीठा खाने से दांत खराब होते हैं, ऐसा नहीं है। डेंटल डीके और कैविटी तब होती है जब कोई भी चीज़ दांतों के संपर्क में आती है। अगर आपकी दांतों की सफ़ाई ठीक नहीं है तो कई दिक्कतें आ सकती हैं । कोई भी खाने की चीज़ जिसमें कार्बोहायड्रेट है, उससे आपको डेंटल डीके हो सकता है। मुंह में एसिड जमा होने से होते हैं दांत खराब। थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने की आदत बन सकती है मुसीबत। धीरे- धीरे दांतों का कलर फीका पढता जाता है। दांतों का रंग डेंटिन पर निर्भर करता है। हर छह महीने में डेंटिस्ट को दिखाएं ताकि आपके दांत साफ़ रहे। डॉक्टर को दिखाना चाहिए, इससे पहले की दिक्कत ज़्यादा बढ़ जाए।
Dr. Sagar Abhichandani – ध्यान रहे, आप भले ही ब्रश करें। पर ये काफ़ी नहीं होता है, दांतों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। दांतों को क्लीन करना ज़रूरी है। जो खाना दांतों के बीच में फंसा है उसे क्लीन करना चाहिए । फ्लॉसिंग करें ताकि फंसा हुआ खाना निकल सके।
तो ये थे डॉक्टर सागर जिन्होंने हमें बताई कुछ ऐसी बेसिक बातें जो हो जाती है अक्सर नेग्लेक्ट। मुझे यकीन है आपको आज के सेशन में बहुत मज़ा आया होगा मैं नेहा बजाज, मिलूँगी आपसे अगले एपिसोड में मिलूंगी, आप देखते रहिये जी मनी हेल्थ शो। हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज को सब्सक्राइब करना ना भूलें। याद रखें अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखना ज़रूरी है।
क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।
क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?
यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|
जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता।
आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।
और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM) https://www.gmoney.in/
Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow
Do not forget to subscribe to our Channel
Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.
The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.
We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.
Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.
Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.