Post Category: Disease Pages

दांतों की देखभाल करने के आसान उपाय [Teeth Problem In Hindi]

जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|

दांतों की देखभाल और अच्छी ओरल हेल्थ से जुड़ी कई अहम् बातें है जो अक्सर लोगों को नहीं पता होती हैं।  ब्रश करने का सही तरीका क्या होना चाहिए, दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए, इलेक्ट्रिक टूथब्रश क्या होते हैं। इस ब्लॉग में इन सभी विषयों पर चर्चा करेंगे। डॉक्टर संदीप पाटिल  दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब। डॉक्टर संदीप एक डेंटिस्ट हैं और श्री सिद्धि डेंटल क्लिनिक में कार्यरत हैं।

Doctor

Dr. Sandeep Patil

Hospital / ClinicShree Siddhi Dental Clinic, Nashik, Maharashtra
Watch Full Interview on YoutubeLink to Full Interview
Duration : Approx 11 minutes
Listen to Interview on PodcastLink for podcast
Read the full transcript of Health Show in

English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi

GMoney Anchor - हैलो जी मनी हेल्थ शो में मैं मीनाक्षी आप सभी का बहुत स्वागत करती हूँ। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए आप हमारे यूट्यूब पेज को लाइक शेयर सब्सक्राइब ज़रूर कीजिये। आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉक्टर संदीप पाटिल जो डेंटिस्ट हैं। इन्हें 12 साल का एक्सपीरियंस है और अभी श्री सिद्धि विनायक डेंटल क्लिनिक में प्रैक्टिस कर रहे हैं जो कि नासिक में स्थित है। डॉक्टर, वेलकम टू आवर शो।

Dr. Sandeep Patil – थैंक यू।

teeth pain

GMoney Anchor- गुड डॉक्टर आज हम बात करने वाले हैं बेसिक डेंटल केयर के बारे में। मैंने बहुत सारे आर्टिकल्स पढ़े हैं की हमें कैसे ब्रश करना चाहिए। कोई कहता है सर्कुलर मोशन में ब्रश करना चाहिए। अब तो मैं भी कन्फ्यूज़ हूँ की ब्रश करने का सही तरीका कौनसा है ? आप हमें बताएं, ब्रश करने का सही तरीका क्या होता है ?

Dr. Sandeep Patil – नहीं ये कन्फ्यूज़न जैसे आपको है, वैसे हर एक को रहता है कि कैसे ब्रश किया जाए, ओके और आजकल देखा जाए तो हर कोई भागदौड़ करने में लगा हुआ है। उनको इतना टाइम नहीं है की दो मिनिट निकाल के दांत अच्छे से क्लीन कर लें। उनको टेक्नीक पता नहीं रहती है। मेरे पेशेंट भी मुझे पूछते हैं की कैसे ब्रश किया जाए? ओके तो मुझे एक मॉडल यूज़ करके बताना पड़ता है जैसे मैं आपको अभी बताऊँगा। ओके राइट वे ऑफ ब्रशिंग टीथ इस वेरी डिफरेंट ओके अभी देखो ये साइड में दिस इस ए मॉडल राइट दिस इस ब्रश। अगर इसको हम ब्रश करेंगे तो कैसे सर्कुलर मोशन में आगे पीछे की साइड में आप ब्रश कर रहे हैं तो इट शुड बी सर्क्युलर मोशन। आगे की साइड में जब आएंगे तो टूथब्रश ऐसा होना चाहिए, ओके आपके मसूड़ों की तरफ होना चाहिए। यू शुड ब्रश इट लाइक दिस, ओके।  हम दांत सिर्फ सामने से क्लीन कर लेते हैं। अंदर की साइड से क्लीन नहीं होता है। अंदर की ओर वर्टिकल करेंगे और पीछे के साइड में हॉरिजॉन्टल ही करना चाहिए।

सिमिलरली अगर ऊपर के दांत रहेंगे तो इट शुड बी वर्टिकल और पीछे के साइड में जाएंगे तो इट शुड बी डन लाइक दिस। यही सही तरीका है ब्रश करने का।

GMoney Anchor - बहुत अच्छी तरीके से आपने एक्सप्लेन किया कि कहाँ पे वर्टिकल मोशन, कहाँ पे होरिजॉन्टल मोशन, ऐंड कहाँ पे सर्कुलर मोशन हमें यूज़ करना चाहिए आई थिंक हमारे सारे व्यूवर्स के लिए भी यह ज़रूरी जानकारी है। अच्छा एक और चीज़ आप मुझे बताईये की कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए?

Dr. Sandeep Patil इसके लिए बहुत सारे लोग तो 10 से 15 मिनट तक ब्रश करते रहते हैं। पर देखा जाए तो 2 से 3 मिनट काफी है । कितना भी आप ब्रश कर लें, 10 से 15 मिनट बाद दांतों के ऊपर एक लेयर बनता ही है। यह नेचुरल प्रोसेस है।

teeth problems

GMoney Anchor - अच्छा ऐंड एक और चीज़ मैंने देखा था कि कई बार लोग ये भी कहते हैं कि अगर आप कुछ स्वीट खा रहे हैं या कुछ स्टिकी खा रहे हैं तो आप माउथवॉश करें या आप ब्रश करे। वरना बाद में प्रॉब्लम होती है। आपका क्या कहना है इसके बारे में?

Dr. Sandeep Patilब्रश तो वैसे भी सब लोग घर पे ही करते हैं। बट अगर आप बाहर हो तो ब्रश करना ही है तो खाने के बाद सलाद खाएं । इसमें नेचुरल फाइबर होता है। आपके दांत ऑटोमेटिक क्लीन करने के लिए नेचुरल फाइबर बहुत फ़ायदेमंद हैं। 

अगर आप घर पर भी हो और आप आखिर में खीरा खाते हो तो आई डोंट थिंक यू नीड टु ब्रश दैट मच। ओके सो अगर घर पे हो तो ब्रश कर लीजिये। अगर कहीं बाहर हो तो सलाद खा लें। तो वो आप सलाद इंक्लूड कर सकते हैं।

GMoney Anchor - एंड आप क्या कहेंगे दो बार ब्रश करना चाहिए या फिर तीन बार ब्रश करना चाहिए?

Dr. Sandeep Patilदो बार ब्रश करना काफी है। सुबह एक बार और रात को सोने से पहले एक बार ब्रश करना है।

GMoney Anchor - अच्छा डॉक्टर आजकल इलेक्ट्रिक टूथब्रश का काफी ट्रेंड है, वो ज़्यादा बेहतर होता है या फिर जो हमारे नार्मल टूथ ब्रश होते हैं, वह काफी हैं।

Dr. Sandeep Patilओके, दोनों के एडवांटेज और डिसएडवांटेज दोनों ही हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक टूथब्रश देखेंगे तो अभी देखा गया है की 21 परसेंट ऑफ रिसर्च के अनुसार यह राइट है बट देखा जाए तो उसमें क्या होता है। बच्चों के लिए तो खेलने के जैसे ही हो गया तो ब्रशिंग के ऊपर इतना ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राइट बट द ओनली प्रॉब्लम इस अफोर्डेबिलिटी कौन सा महंगा है?

इलेक्ट्रिक टूथब्रश महंगा होता है और नार्मल टूथब्रश जो आप इस्तेमाल करते हैं वह सस्ता होता है। बट दोनों का ही वर्किंग सेम ही है राइट और दोनों ही काफी कारगर होते हैं राइट सो उसमें से आपको जो भी कंफर्टेबल लगेगा आप यूज़ कर सकते हो। दैट इज़ नॉट प्रॉबलेम।

GMoney Anchor - और डॉक्टर माउथवॉश का क्या कॉन्सेप्ट है? मतलब क्या ब्रश के बाद माउथवाश करना चाहिए? कई जगह मैंने पढ़ा कि माउथवॉश इस ऑल्सो वेरी वेरी एसेंशियल आप क्या सजेस्ट करेंगे?

Dr. Sandeep Patilपर्सनली अगर आप मुझे पूछेंगे तो मैं माउथवाश की सलाह नहीं दूंगा। उसका जो बेस होता है, दैट इज़ अल्कोहल। अगर ज़्यादा इस्तेमाल करेंगे तो थोड़ी देर के लिए तो आपको मिन्टी फ्रेश का फीलिंग आएगा लेकिन थोड़ी देर बाद आपके मुंह की स्किन पर असर होता है। मुंह के अंदरजो स्किन होती है उसे हम ओरल म्यूकोसा बोलते हैं वो ड्राई होता है, इसकी वजह से बैड ब्रेथ का प्रॉब्लम हो सकता है। दैट इज़ वन प्रॉब्लम। सेकंड प्रॉब्लम इस की अगर आप लॉन्ग यूज़ कर रहे हैं तो दांतों के ऊपर स्टेन्स भी आ सकते हैं।

GMoney Anchor - ओके डॉक्टर फ्लॉसिंग क्या होता है। ये भी बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है। क्या हमें रेगुलर बेसिस पर खुद से करना चाहिए या फिर किसी से करवाना चाहिए?

Dr. Sandeep Patilफ्लॉसिंग तो आप घर पर भी कर सकते हैं। एक पतला सा धागा जैसा होता है। दो दांतों के बीच में जो भी अटका रहेगा उसको निकालने के लिए फ्लॉस सही तरीका है। बट अगर आप इसको इस्तेमाल करना शुरू करेंगे, तो एक आदत बन जाएगी।

GMoney Anchor - ओके एंड बस मेरा आखिरी सवाल एक होगा कि जैसे कई बार होता है बचपन से बहुत सारे लोगों के दांतों में कैविटी हो जाती है वो कैविटीज़ उन्हें परेशान नहीं करतीं। ऐसा नहीं है की वो सेन्सिटिविटी क्रिएट कर रही है या फिर कुछ भी खाने में पेन हो रहा है, वो कुछ भी नहीं कर रही है कैविटीज़ तो ऐसे में क्या डॉक्टर के पास जाना चाहिए ?

Dr. Sandeep Patilमैं तो यही कहूंगा की डेंटिस्ट के पास जाके उसको चेक करा लें। जब तक दर्द शुरू हो जाता है तब तक रूट कैनाल ट्रीटमेंट की नौबत आ जाती है। लेकिन अगर पहले ही इस को ठीक करा लेंगे तो आगे चलकर प्रॉब्लम नहीं होगी। आज की तारीख में तो ट्रीटमेंट पेनफुल है ही नहीं। सो इट्स बेटर की आप डेंटिस्ट को बताएं, अगर सड़न है तो डॉक्टर आपको सजेस्ट कर लेंगे आपको ट्रीटमेंट कराना ज़रूरी है या नहीं।

GMoney Anchor - ठीक है, थैंक यू वेरी मच डॉक्टर बहुत अच्छा लगा आपसे बात करके। बहुत ही अच्छा सेशन था ये, थैंक यू सो वेरी मच की आपने अपने बिज़ी शेड्यूल से हमारे लिए थोड़ा सा वक्त निकाला। जी मनी की पूरी टीम आपको थैंक यू कहना चाहती है।

Dr. Sandeep Patilथैंक यू सो मच आपने मुझे इन्वाइट किया इस मंच पे राइट, थैंक यू सो मच।

ये थे डॉक्टर संदीप पाटिल, जिन्होंने बहुत अच्छे तरीके से सारी ज़रूरी बातें बतायीं कि हमें दो बार ब्रश करना चाहिए। किस तरह से ब्रश करना चाहिए वो भी अच्छी तरीके से पूरा एक्सप्लेन किया।

अगर आपके दांतों में कैविटी है, कुछ भी प्रॉब्लम है तुरंत डॉक्टर को कंसल्ट करें। इसी नोट पे मैं आपसे विदा लेती हूँ आऊंगी नेक्स्ट शो में एक नए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ टिल देन अपना ख्याल रखिये क्योंकि अच्छी सेहत हमारा वादा।

teeth problem solution

क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।

 क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?

 

यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के| 

 

जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता। 

 

आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।

 

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM) 

https://www.gmoney.in/ 

Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow 

Do not forget to subscribe to our Channel

 

Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.

 

The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.

We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.

Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.

Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.

GMoney Anchor - ओके डॉक्टर फ्लॉसिंग क्या होता है। ये भी बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है। क्या हमें रेगुलर बेसिस पर खुद से करना चाहिए या फिर किसी से करवाना चाहिए?