Post Category: Disease Pages

रायनाइटिस – लगातार छींक आना और सर्दी-खांसी को अनदेखा न करें

जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|

इस ब्लॉग में हम रायनाइटिस के बारे में चर्चा कर रहे हैं। रायनाइटिस में किसी भी एलर्जेन के संपर्क में आने से तुरंत छींक आना शुरू हो जाती है। अगर इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया जाये तो यह अस्थमा का रूप ले सकती है। जी मनी हेल्थ शो में आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉक्टर पुष्कर लेले, जो दे रहे हैं रायनाइटिस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

Doctor

Dr. Pushkar Lele

Hospital / Clinic

Lele Hospital and Research Care Pvt Ltd, Nasik, Maharashtra

Watch Full Interview on Youtube

Link to Full Interview
Duration : 9:23 minutes

Listen to Interview on PodcastLink for podcast

Read the full transcript of Health Show in English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi

GMoney Anchor - मैं नेहा बजाज आप सभी का बहुत बहुत स्वागत करती हूँ और आज के वीडियो में हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉक्टर पुष्कर लेले, जो कि एक ईएनटी सर्जन हैं, कई सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और डायरेक्टर हैं लेले हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, जो कि नासिक महाराष्ट्र में है। डॉक्टर पुष्कर आपका बहुत बहुत स्वागत है।

Dr. Pushkar Lele शुक्रिया, थैंक यू।

GMoney Anchor - नाक में अगर कोई दिक्कत हो जाए तो बहुत तकलीफ हो जाती है। और उन्हीं में से एक ऐसी बीमारी है डॉक्टर पुष्कर लेले। हमारे सभी दर्शकों को आप ये बताएं की ये रायनाइटिस क्या है।

jukam kaise thik kare

Dr. Pushkar Lele – इसमें से जो सबसे अधिक मात्रा में दिखती है वो है एलर्जिक राइनाइटिस। एलर्जिक राइनाइटिस में ये होता है की अगर आपको एलर्जी है, तो आपका शरीर उसपर प्रतिक्रिया देता है, जिस वजह से नाक में सूजन आती है, नाक बहने लगती है, आपको छींक आने लगती है। ये सब चीज़ें होती हैं। इसके अलावा कोई इन्फेक्शन्स के वजह से भी नाक में तकलीफ हो सकती है जिसको भी रायनाइटिस कहते हैं।

GMoney Anchor - रायनाइटिस के कारण क्या हैं ?

Dr. Pushkar Lele यह एक प्रकार की एलर्जी है, जो किसी बाहरी पदार्थ के संपर्क में आने से होती है।

GMoney Anchor - अच्छा सर आपके पास जब पेशेंट्स आते हैं तो कैसे पता चलता है की उन्हें रायनाइटिस है?

Dr. Pushkar Lele आमतौर पर लक्षण देखकर ही पता चलता है की उनको एलर्जिक रायनाइटिस है।  पेशेंट की मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है। आंख में सूजन होती है, छींक आती है। नाक बहना, नाक बंद होना, ये लक्षण हैं।

GMoney Anchor - सर क्या बच्चों को भी रायनाइटिस होता है ?

jukam ka ilaj

Dr. Pushkar Lele हाँ उनको भी एलर्जी होती है जिससे उनको अस्थमा होता है। उनको एलर्जिक रायनाइटिस भी होता है।

GMoney Anchor - सर, अब आप हमें बताएं की रायनाइटिस से कैसे बचा जा सकता है ?

Dr. Pushkar Lele सबसे पहले तो आप एलर्जी का पता लगाएं की किस चीज़ से आपको परहेज़ करने की आवश्यकता है। अगर आपके घर में किसी को स्मोकिंग की तकलीफ़ है तो दिक्कत बढ़ सकती है। केमिकल्स के संपर्क में आने से बचें। प्रदूषण और धूल के कण से भी तकलीफ़ बढ़ती है। अगर ज़्यादा प्रदूषण है तो मास्क पहन सकते हो। आपको एलर्जिक राइनाइटिस है तो जल्दी इलाज कराएं। 

वायरल फीवर में भी नाक बंद हो सकती है या बार-बार छींक आती है। उसमें बुखार आ सकता है और जिस व्यक्ति को शुरुआत से ही एलर्जी है, जिसका नाक वैसे ही सेंसिटिव है, उन्हें जल्दी इन्फेक्शन हो जाता है।

GMoney Anchor - ओके, अच्छा सर इसका इलाज कैसे होता है ?

Dr. Pushkar Lele सर्दी की आम गोलियां दी जाती हैं, उससे ट्रीटमेंट किया जाता है और जिनको ज़्यादा समय से प्रॉब्लम है, उन्हें स्प्रे दिए जाते हैं। नेसल स्प्रे लंबे अरसे तक इस्तेमाल करने पड़ते हैं और इसका बहुत अच्छा असर लोगों को मिल सकता है।

GMoney Anchor - कई लोग रात में ड्रॉप्स डालकर सोते हैं। उनका मानना होता है की उसके बिना नींद नहीं आती है। आपकी इस बारे में क्या राय है ?

Dr. Pushkar Lele हमपेशेंट्स को बोलते हैं की इन ड्रॉप्स का इस्तेमाल ज़रूरत पड़ने पर ही करें।  

ड्रॉप्स का ज़्यादा इस्तेमाल नाक के अंदर की लाइनिंग, म्यूकोसा को खराब कर देता है।

GMoney Anchor - आप ने अपने बीज़ी स्केड्यूल से कीमती वक्त निकाला और आप हमारे साथ जुड़े, थैंक यू सो मच। तो ये थे डॉक्टर पुष्कर, जिन्होंने आज हमें रायनाइटिस के बारे में फ़ैक्ट्स बताए, कई सारे मिथ्स ब्रेक किये। हमें विश्वास है की आपको आज का वीडियो बहुत पसंद आया होगा। अपना फीडबैक जरूर शेयर करें। किसी और विषय पर चर्चा देखना चाहते हैं वो भी हमे बताएं, मैं नेहा बजाज आपसे लेती हूँ इजाज़त, मिलेंगे जी मनी हेल्थ शो के एक नए वीडियो में,न्यू सुपर स्पेशलिस्ट के साथ। अच्छी सेहत हमारा बात है।

sardi jukam ka ilaj

क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।

 क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?

 

यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के| 

 

जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता। 

 

आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।

 

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM) 

https://www.gmoney.in/ 

Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow 

Do not forget to subscribe to our Channel

 

Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.

 

The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.

We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.

Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.

Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.