Post Category: Disease Pages

हर्निया से रहना है सुरक्षित तो इन बातों का रखें ख़्याल

जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज़ के।

हर्निया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा अपने सामान्य आकार से बड़ा हो जाता है तो वह शरीर के बाहर उभरा हुआ साफ दिखाई देता है, इसे ही मेडिकल भाषा में हर्निया कहा जाता है। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं हर्निया के बारे में। डॉक्टर अमित मोटवानी दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

Doctor

Dr. Gunjan Dodwani

Hospital / Clinic

Chief Surgeon, Gungeet Hospital and Polyclinic, Ulhasnagar, Maharashtra

Watch Full Interview on Youtube

Link to Full Interview
Duration : Approx 8.34 minutes

Listen to Interview on PodcastLink for Podcast

Read the full transcript of Health Show in English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi

GMoney Anchor - मैं नेहा बजाज आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत करती हूँ और आज के वीडियो में हमारे साथ जुड़ने वाले हैं डॉक्टर गुंजन दुधवानी जो की एक लैप्रोस्कोपिक सर्जन हैं, 10 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं और चीफ सर्जन हैं गुनगीत हॉस्पिटल ऐंड पॉलीक्लिनिक में, जो कि उल्हासनगर महाराष्ट्र में स्थित है। डॉक्टर गुंजन आपका बहुत-बहुत स्वागत है।

Dr. Gunjan Dodwani – थैंक यू।

GMoney Anchor - सो डॉक्टर गुंजन, आज हम बात करने वाले हैं हर्निया के बारे में। जिसे बीमारी होती है वही समझता है कि उसे कितनी तकलीफ होती है, कितनी पीड़ा होती है तो हमारे सभी दर्शकों को आप ये बताएं और समझाएं की हर्निया क्या है और इसके कितने प्रकार हैं।

hiatus hernia meaning in hindi

Dr. Gunjan Dodwani – जब शरीर का कोई भी हिस्सा अपने सामान्य आकार से बड़ा हो जाता है तो वह शरीर के बाहर उभरा हुआ साफ दिखाई देता है, इसे ही मेडिकल भाषा में हर्निया कहा जाता है। हर्निया अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे नाभि पर या पेट के निचले हिस्से में। एक और टाइप होता है जिसको हम लोग इनसिजनल हर्निया बोलते हैं। जहाँ पर पहले कभी पेट का कुछ ऑपरेशन हो चुका हो तो उस जगह पर फिर से आ सकती है। पेट की जो चर्बी होती है वो बाहर आने लगती है, वो ऊपर आने लगती है और ये दबाने पर या सो जाने पर अपने आप नीचे चली जाती है।

GMoney Anchor - ओके सर आपने जैसे बताया तो ये किस वजह से होता है? इसका मुख्य कारण क्या है ?

Dr. Gunjan Dodwani पेट का प्रेशर बढ़ जाता है, जल्दी से बढ़ जाता है और अपने आप कम हो जाता है। जो चर्बी होती है वो बाहर आने लगती है। कई लोगों को खांसी होती है, जो लंबे टाइम तक चलती रहती है, उसके वजह से जो ऊपर का मांस होता है, पेट के जो मसल्स होते हैं वो कमजोर हो जाते हैं। कुछ कुछ पेशेंट्स होते हैं जिनको कॉन्स्टिपेशन होता है कॉन्स्टिपेशन मतलब कब्ज़ होना। वहां पर हर्निया होने के आसार होते हैं।

GMoney Anchor - किस एज ग्रुप में हर्निया की समस्या देखी जाती है ?

Dr. Gunjan Dodwani जो 45 से ज़्यादा उम्र वाले होते हैं उन लोगों में ज़्यादा दिखाई देता है।

GMoney Anchor - किस प्रकार का हर्निया सबसे ज़्यादा आम होता है?

hernia meaning in hindi

Dr. Gunjan Dodwani सबसे ज़्यादा कॉमन टाइप जो है वो पेट के नीचे वाले हिस्से में होता है। पुरुषों में  ज़्यादा होता है, फीमेल में कम होता है। काफी बार पोस्ट प्रेग्नेंसी महिलाओं को हर्निया होने के चान्सेस होते हैं क्योंकि पेट की जो मसल्स होती हैं वो काफी हद तक स्ट्रेच हो जाती हैं और फिर वो एक्सरसाइज से नॉर्मल हो जाती है और बार बार रिपीट प्रेग्नन्सी से पेट की जो मसल होती है, जो मांस होता है वो कमज़ोर हो जाता है।  तो महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग आसार होते है। अलग-अलग कारण होते। हैं। अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं और इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए। सबसे पहले तो ऐंठन की तकलीफ होती है कि पेशेंट को उस जगह पर गांठ आ रही है। किसी-किसी पेशेंट को उस गांठ में दर्द भी होना चालू हो जाता है। जब भी आपको दर्द हो या जब भी आप को उल्टी होने लगे और वो गांठ नीचे नहीं जाए, पेट के अंदर नहीं जाए उस वक़्त डॉक्टर को बताएं। 

GMoney Anchor - ओके सर और क्या-क्या लक्षण हैं जो हर्निया के मरीज़ महसूस करते हैं?

Dr. Gunjan Dodwani अगर ऐसा होता है की आपको बार बार उल्टियां हो रही है और आपको मोशन पास नहीं हो रहा है। बाकी सारे पेशेंट्स में आपको सिर्फ दर्द ही महसूस होता है और दूसरी गांठ महसूस होती है इसको छोड़ के और कुछ दूसरा चीज़ नहीं होती है।

GMoney Anchor - अच्छा सर अब आप मुझे ये बताइए कि आपके पास जब पेशेंट्स आते हैं और ये लक्षण बताते हैं, तो कैसे पता लगता है कि हर्निया है?

Dr. Gunjan Dodwani हर्निया का टेस्ट करने के लिए क्लिनिकल एग्जामिनेशन काफी बार सही हो जाता है और उसको अगर कन्फर्म करना है तो पेट की सोनोग्राफी में सब कुछ समझ में आ जाता है। कुछ मामलों में हम लोगों को शायद सीटी स्कैन करने की ज़रूरत पड़ सकती है।

GMoney Anchor - बहुत सारे लोगों को ये जानकारी नहीं है या जानकारी अधूरी है। सो, अगर किसी को हर्निया की तकलीफ है कौन से डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए?

hernia in hindi

Dr. Gunjan Dodwani – आपको जनरल सर्जन को कंसल्ट करना चाहिए। सो ये ऑपरेशन दो तरीके से किया जा सकता है जिसमें एक जो हम लोग दूरबीन से करते हैं।

GMoney Anchor - अगर हर्निया की शिकायत है तो ट्रीटमेंट के बारे में आप हमे थोड़ा सा डिटेल में बताएं, विस्तार में बताएं की जब आपके पास हर्निया का कोई पेशेंट आता है क्या ट्रीटमेंट होता है, कितना लम्बा चलता है और क्या कंप्लीट्ली क्यूरेबल है?

Dr. Gunjan Dodwani आपने बहुत ही अच्छा सवाल पूछा मुझसे ये हर्निया पूरी तरीके से ठीक हो सकता है। इसमें फिर से इतनी भी आने के चांसेस नहीं होते हैं । अच्छा दूसरा बात ये है की ऐसे पेशंट मैं दो ऑप्शन होते हैं, एक होता है ओपन सर्जरी, जिसको हम लोग हिंदी में या सरल भाषा में टांके वाली सर्जरी कहते हैं। उसमें हम लोग मांस जो कमज़ोर हो गया है उसको टांके लगाकर उसके ऊपर में जाली बिठा देते हैं और फिर उसके बाद में हम लोग उसको ऑपरेशन से बंद कर देते हैं।

GMoney Anchor - क्या हर्निया का इलाज सर्जरी के बिना मुमकिन नहीं है?

Dr. Gunjan Dodwani नहीं, इसका इलाज ऑपरेशन से ही होता है। दूसरा तरीके है जब हम लोग ऑपरेशन करते हैं वो होता है लैप्रोस्कोपी सर्जरी। इसको हम लोग आज कल लेज़र सर्जरी या दूरबीन वाली सर्जरी भी कहते हैं। सारी सर्जरी कर सकते हैं इसका फ़ायदा है की मरीज़ को दर्द कम होता है। जल्द ही  छुट्टी मिल जाती है और उसको ज़्यादा तकलीफ़ नहीं होती।

GMoney Anchor - ओके एंड सर, ये जो सर्जरी है उसके बाद क्या मरीज़ आम ज़िंदगी जी सकता है ?

Dr. Gunjan Dodwani कोई भी बीमारी हो लेकिन अगर उसका इलाज सही तरीके से किया जाए, सही डॉक्टर को दिखाया जाये तो डेफिनेटली उसे ठीक किया जा सकता है।

GMoney Anchor - डॉक्टर जी मनी की पूरी टीम की तरफ से हम आपको थैंक यू कहना चाहते हैं, आपने अपना कीमती वक्त निकाला और जुड़े हमारे साथ, थैंक यू।

GMoney Anchor - ये थीं डॉक्टर जिन्होंने हमें हर्निया और उसके ट्रीटमेंट के बारे में बताया। अपना फीडबैक ज़रूर शेयर कीजियेगा और किसी और विषय पर चर्चा देखना चाहते हैं तो वो भी हमे बताएं। इसी के साथ मैं नेहा बजाज आपसे लेती हूँ इजाज़त, मिलेंगे एक नए एपिसोड में। तब तक अपनी सेहत का ख्याल रखिये, स्वस्थ रहे है मस्त रहिये।

क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।

 क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?

 

यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के| 

 

जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता। 

 

आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।

 

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM) 

https://www.gmoney.in/ 

Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow 

Do not forget to subscribe to our Channel

 

Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.

 

The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.

We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.

Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.

Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.