Post Category: Disease Pages

डेंगू कब बनता है चिंता का कारण ?

जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|

Doctor

Dr. Abhaykant Mishra

Hospital / Clinic

Tata Hospital, Nalasopara, Mumbai

Watch Full Interview on Youtube

Link to Full Interview
Duration : 8:14 minutes

Listen to Interview on PodcastLink for podcast

Read the full transcript of Health Show in English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi

GMoney Anchor - जी मनी हेल्थ शो में मैं नेहा बजाज आप सभी का बहुत बहुत स्वागत करती हूँ और आज के वीडियो में हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉक्टर अभयकांत मिश्रा जो डायरेक्टर हैं टाटा हॉस्पिटल में जो नालासोपारा, मुंबई में स्तिथ है। डॉक्टर मिश्रा आपका बहुत बहुत स्वागत है।

Dr. Pushkar Lele थैंक यू।

GMoney Anchor - वी आर ग्लैड टु हैव यू एस ए गेस्ट डॉक्टर आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी बीमारी के बारे में जो की एक सीज़न के टाइम ज्यादा देखी जाती है लेकिन बच्चों को अगर हो जाए तो बहुत परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। मैं बात कर रही हूँ डेंगू की जिसके बारे में हम सबको पता है लेकिन जानकारी नहीं है तो हमारे सभी दर्शकों को आप यह बताओ डेंगू फीवर क्या होता है ?

dengue symptoms

Dr. Pushkar Lele – मच्छर के काटने से डेंगू फीवर होता है और यह चार तरह के वायरस की वजह से होता है। एक बार डेंगू हुआ तो लाइफ लॉन्ग इम्युनिटी मिल जाती है। आपको बिलकुल उसी टाइप का डेंगू नहीं होगा। पर बाकी के जो तीन तरह के डेंगू हैं वो आपको हो सकते हैं।

GMoney Anchor - तो मतलब मच्छर के काटने से होता है। जैसे आपने बताया और अगर एक बार होता है तो उस टाइप का डेंगू फीवर दोबारा नहीं होगा। अच्छा सर कौन से मौसम में सबसे ज्यादा आपके पास डेंगू के मरीज़ आते हैं ? क्या सिर्फ बारिश के महीने में ही आते हैं या साल के 12 महीने डेंगू होता है ?

Dr. Pushkar Lele बारिश के मौसम में और जब बारिश का मौसम खत्म होने वाला होता है तब डेंगू ज़्यादा फैलता है।

GMoney Anchor - अच्छा सर, आपके पास जो मरीज़ आते हैं उन्हें क्या क्या शुरूआती लक्षण महसूस होते हैं?

Dr. Pushkar Lele डेंगू का सबसे पहला लक्षण हैं हाई ग्रेड फीवर, ठण्ड लगकर बुखार आना। बदन दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते भी आते हैं।

GMoney Anchor - एक नॉर्मल वायरल फीवर और डेंगू में क्या अंतर होता है ?

Dr. Pushkar Lele वायरल फीवर में आपका बच्चा एक्टिव रहेगा पर डेंगू फीवर में ज़्यादा सुस्त हो जाता है। खाना खाने का मन नहीं होता।

GMoney Anchor - डेंगू के लिए कौन से टेस्ट कराना ज़रूरी होता है, इसकी जांच कैसे होती है ?

dengue fever treatment

Dr. Pushkar Lele डेंगू फीवर में प्लेटलेट काउंट नार्मल से कम हो जाता है। यह बीमारी तीन चरणों में होती है।  पहले आपको हाई ग्रेड फीवर आता है उसके बाद 3 दिन के अंदर आपके शरीर में प्लाज़्मा लीक होता और बाकी हिस्सों में जमा होता है जो प्लेटलेट्स कम कर देता है। डब्ल्यूबीसी काउंट कम हो जाता है। यह 4-7 दिनों तक चलता है और सातवें दिन के बाद रिकवरी शुरू हो जाती है। फिर हमारा शरीर प्लेटलेट बनाना चालू कर देता है।

GMoney Anchor - अच्छा और सर क्या हर डेंगू के मरीज़ को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है ?

Dr. Pushkar Lele डेंगू घर में रहकर भी ठीक हो सकता है। बस पानी ज़्यादा पीना चाहिए। अगर सांस लेने की तकलीफ हो तो पेशंट को हॉस्पिटलाइजेशन की ज़रूरत पड़ती है।

GMoney Anchor - सर, डेंगू फीवर से कैसे बचा जाए ? क्या कोई तरीका है जिससे हम डेंगू से बचाव कर सकते हैं।

Dr. Pushkar Lele डेंगू मच्छर से फैलता है और ये मच्छर हमारे घर के आस-पास ही पनपते हैं और जहाँ पर पानी जमा हुआ है, वहाँ पानी जमने नहीं देना चाहिए । घर के बाहर गंदा पानी न जमा होने दें।

GMoney Anchor - कोई एक मैसेज जो आप सभी पेरेंट्स को देना चाहेंगे।

Dr. Pushkar Lele बच्चों को अगर फीवर आये तो घबराना नहीं है। अगर ये नॉर्मल वायरल फीवर है तो आपका बच्चा 2 – 3 दिन में ठीक हो जाएगा। पर अगर डेंगू है तो ध्यान दें।

GMoney Anchor - ओके, थैंक यू, थैंक यू सो मच डॉक्टर। आप जी मनी हेल्थ शो में हमारे साथ जुड़े और कितनी अच्छी जानकारी आपने सबको दी।

Dr. Pushkar Lele थैंक यू मैडम, थैंक यू वेरी मच।

GMoney Anchor - तो ये थे डॉक्टर अभय कांत मिश्रा जिन्होंने हमें डेंगू के बारे में बताया। मैं उम्मीद करती हूँ आपको आज का शो पसंद आया होगा, अपना फीडबैक ज़रूर शेयर कीजियेगा। किसी और विषय पर चर्चा देखना चाहते हैं, वो भी हमे बताएं।मैं नेहा बजाज आपसे लेती हूँ इजाज़त, मिलेंगे जी मनी हेल्थ शो के एक नए एपिसोड में न्यू सुपर स्पेशलिस्ट, न्यू मेडिकल एक्स्पर्ट के साथ। अच्छी सेहत हमारा वादा।

treatment of dengue

क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।

 क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?

 

यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के| 

 

जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता। 

 

आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।

 

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM)

https://www.gmoney.in/ 

Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow 

Do not forget to subscribe to our Channel

 

Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.

 

The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.

We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.

Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.

Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.