Post Category: Disease Pages

अपेंडिसाइटिस के लक्षण कैसे पहचानें

जी मनी के ज़रिये आप भर सकते हैं अपने हॉस्पिटल का बिल, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के|

अपेंडिक्स शरीर का ऐसा अंग है जिसका वैसे तो कोई उपयोग नहीं मगर कभी-कभी यह बढ़ी दिक्कत बन जाता है। आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे ‘अपेंडिसाइटिस होने के कारण और कैसे होता है इलाज’.  क्या सर्जरी आवश्यक होती है या यह दवा से भी ठीक हो सकता है। 

 

हमारे साथ हैं डॉक्टर मनोज नागवेकर, आइये जानते हैं अपेंडिसाइटिस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

Doctor

Dr. Manoj Nagvekar

Hospital / Clinic

Priyanka Hospital, Mumbai

Watch Full Interview on Youtube

Link to Full Interview
Duration: 10:00 minutes

Listen to Interview on PodcastLink for Podcast

Read the full transcript of Health Show in English, Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi

GMoney Anchor - वेलकम टु जी मनी हेल्थ शो। आज हमारे साथ जो एक्स्पर्ट जुड़े हैं उनका नाम है डॉक्टर मनोज नागवेकर जो कि एक जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं। डायरेक्टर हैं प्रियंका हॉस्पिटल मुंबई, साकीनाका में। सो डॉक्टर मनोज, आपका बहुत-बहुत स्वागत है। डॉक्टर मैंने पढ़ा था की पेट के दाईं तरफ दर्द अपेंडिसाइटिस का भी लक्षण हो सकता है, तो हमारे जितने व्यूअर्स हैं, उन्हें ये बताइए की अपेंडिसाइटिस क्या होता है और उसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

acute appendicitis

Dr. Manoj Nagvekar – अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के अंदर दर्द होता है। इसमें फीवर हो सकता है, वोमिटिंग जैसे कुछ लक्षण हो सकते हैं।

GMoney Anchor - तो सर एक बात बताइए नॉर्मल पेट का दर्द और अपेंडिसाइटिस का जो दर्द है, उसमें क्या फ़र्क़ है?

Dr. Manoj Nagvekar – पेट में राइट साइड में दर्द का कारण और भी कुछ हो सकता है। जैसे राइट साइड का स्टोन हो सकता है। सर्जन से मिलकर पहले उसका निष्कर्ष निकालना है की क्या चीज़ है, हम अल्ट्रासोनोग्राफी करते हैं ताकि उसे डिफ्रेंशीएट कर सकें। कभी-कभी प्रेग्नन्सी हो सकती है।  पहले तो एक सादा सोनोग्राफी करने से हमको बहुत से प्रॉब्लम्स हम को मालूम पड़ सकते हैं।

बहुत ज़रूरी है की अगर आपको पेट में दर्द उठा रहा है तो आप बार-बार दवाइयां ना खाएं। सीधा एक्स्पर्ट को कंसल्ट कर एक सर्जन को कंसल्ट करें और एक सोनोग्राफी करवाइए। 

GMoney Anchor - सो डॉक्टर साहब ने बिल्कुल क्लियर कर दिया है की जो वजह है वो रूल आउट करनी बहुत ज्यादा जरूरी है। राइट डॉक्टर?

Dr. Manoj Nagvekar – कभी कभार ऐसा होता है कि इन्फेक्शन इतना ज़्यादा बढ़ जाता है की अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है और वो फूट जाता है। अगर शरीर में अंदर अपेंडिक्स फूट गया और फैल गया तो जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए बहुत ही सावधानी से और बहुत ही संयम से डॉक्टर की सलाह को भी सुनना चाहिए और उसको निभाना चाहिए।

GMoney Anchor - बिलकुल आपने सही कहा। तो डॉक्टर अपेंडिसाइटिस का इलाज नॉर्मल दवाई देकर भी हो सकता है? और अगर ये सर्जरी के द्वारा रिमूव किया जाता है तो क्या हमारे ओवरऑल सिस्टम पर कोई फर्क पड़ता है?

subacute appendicitis

Dr. Manoj Nagvekar – अपेंडिसाइटिस शरीर का एक हिस्सा है जो कोई तकलीफ़ नहीं देता है। लेकिन एक बार वो टिश्यू खराब हो गया तो उसे निकाल दिया जाता है और उससे कुछ भी प्रॉब्लम नहीं होता है। 

एक बार अपेंडिक्स निकालने के बाद कोई दिक्कत नहीं आती। अपेंडिक्स में अगर संक्रमण है तो उसे निकालना ज़रूरी है वरना काफ़ी दिक्कत आ सकती है।

GMoney Anchor - क्या अपेंडिक्स की समस्या दोबारा भी हो सकती है ?

Dr. Manoj Nagvekar ऐसा नहीं है क्योंकि एक बार पूरा अपेंडिक्स निकाला जाता है तो वापस होने के आसार तो हैं ही नहीं।

GMoney Anchor - ये जो अपेंडिसाइटिस की समस्या है, क्या ये हेरिडिटरी है या फिर ये किसी एज ग्रुप में देखी जाती है?

Dr. Manoj Nagvekar – अपेंडिक्स की समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन ऐसा देखा गया है की छोटे बच्चों में जैसे 9 साल से करीबन 30 साल का जो एज ग्रुप है, उनमें ज़्यादा पाया जाता था और इनमें से भी पुरुषों को इन्फेक्शन होने के ज़्यादा आसार होते हैं।

GMoney Anchor - अगर किसी को अपेंडिसाइटिस की दिक्कत है और समय पर इलाज ना हुआ तो क्या हो सकता है ?

Dr. Manoj Nagvekar – कभी-कभी एंटीबायोटिक मेडिसिन से भी ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है की इन्फेक्शन इतना ज्यादा हो जाता है की अपेंडिक्स फूट जाता है और फूटने के कारण इन्फेक्शन पेट में फ़ैल सकता है।

GMoney Anchor - ओके सो अपेंडिसाइटिस ख़तरनाक भी हो सकता है। डॉक्टर मनोज ने काफ़ी जानकारी दी, थैंक यू सो मच। डॉक्टर मनोज, आप हमारे शो में हमारे साथ जुड़े आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई ऐसा एक टिप या उन्हें एक सलाह जो आप देना चाहें।

Dr. Manoj Nagvekar – अच्छा खाइए एक्सरसाइज करिये। खाने-पीने पर ध्यान दें। स्वस्थ आहार लें।

GMoney Anchor - डॉक्टर मनोज, आप हमारे शो में हमारे साथ जुड़े और आपने सबको एक्स्पर्ट एडवाइस दी, थैंक यू सो मच।

Dr. Manoj Nagvekar – थैंक यू सो मच।

GMoney Anchor - तो ये तो डॉक्टर मनोज जिन्होंने हमे बताया की अपेंडिक्स कितनी तकलीफ़ दे सकता है। और इसी के साथ हम लेते हैं आपसे इजाज़त, मिलेंगे नए सुपर स्पेशलिस्ट के साथ, अगले एपिसोड में।

what is appendicitis

क्या आप जानते हैं जी मनी के ज़रिये आप अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के? और अधिक जानकारी के लिए अपने हॉस्पिटल से संपर्क करें।

 क्या आपका हॉस्पिटल No Cost EMI की सुविधा देता है? आज ही अपने अस्पताल/क्लीनिक से संपर्क करें ?

 

यदि आप चिंतित हैं कि अपनी मेडिकल सर्जरी का खर्च कैसे उठाएंगे, तो जी मनी (GMoney) लाया है No Cost EMI और Advance Against Mediclaim जैसी सेवाएं। अपने हॉस्पिटल का बिल भर सकते हैं, 12 किश्तों में, बिना किसी ब्याज के| 

 

जी मनी के नेटवर्क से जुड़े हैं देशभर के 10,000 से भी ज़्यादा अस्पताल और क्लिनिक। जी मनी की सेवाओं के तहत आप हृदय रोग, मोतियाबिंद, कॉस्मेटिक सर्जरी, बैरिएट्रिक सर्जरी, किडनी स्टोन, स्त्री रोग, शिशु रोग, जोड़ों के रोग आदि बीमारियों का उपचार आसान किश्तों के ज़रिये करवा सकते हैं। अब आप निश्चिन्त हो जाइये क्योंकि जी मनी आपके चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में करेगा पूरी सहायता। 

 

आज ही जी मनी हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें और पाएं हमारी सेवाओं का लाभ। No Cost EMI और Advance Against Mediclaim का विकल्प प्रदान करके, जी मनी (GMoney) बनाता है चिकित्सा सेवाएं सुलभ और आसान।

 

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 022 4936 1515 (Mon-Sat, 10AM to 7PM)

https://www.gmoney.in/ 

Watch 400+ interviews of Specialized Doctors on PCOD, Diabetes, Cosmetic treatments, Dental care, Lasik surgery, Piles, IVF, Smile makeover and much more.. please visit https://www.youtube.com/@GMoney_HealthShow 

Do not forget to subscribe to our Channel

 

Disclaimer: THIS WEBSITE DOES NOT PROVIDE MEDICAL ADVICE.

 

The information, graphics, images, and other materials contained on this website are for informational purposes only. No material on this site is intended to be a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment.

We suggest you to always seek advice from your physician or other qualified healthcare provider with any questions you may have regarding a medical condition.

Never disregard professional medical advice because of something you have read on this website.

Please note : The content in this blog is extracted from the video and translated using Google Translate.